क्लास 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष

लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष

लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष : क्लास 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष के इस अध्याय में हमलोग वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

क्लास 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयराजनीति विज्ञान
अध्यायअध्याय 3
प्रकरणलोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष

क्लास 10 राजनीति विज्ञान अध्याय 3. लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. बिहार में संपूर्ण क्रांति का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसने किया?

(क) मोरारजी देसाई

(ख) नीतीश कुमार

(ग) इंदिरा गांधी

(घ) जयप्रकाश नारायण

उत्तर (घ)

2. भारत में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति आंदोलन कब चलाया गया?

(क) 1971 ई० में

(ख) 1972 ई० में

(ग) 1973 ई० में

(घ) 1974 ई० में

उत्तर (घ)

3. भारतीय लोकतंत्र में सत्ता के विरुद्ध जन आक्रोश किस दशक से प्रारंभ हुआ?

(क) 1960 के दशक से

(ख) 1970 के दशक से

(ग) 1980 के दशक से

(घ) 1990 के दशक से

उत्तर (ख) 1970 के दशक से

4. वर्ष 1975 ई० से भारतीय राजनीति में किस लिए जाना जाता है?

(क) इस वर्ष आम चुनाव हुए थे

(ख) श्रीमती इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थी

(ग) देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था

(घ) जनता पार्टी की सरकार बनी थी

उत्तर (ग) देश के अंदर आपातकाल लागू हुआ था

5. भारत में हुए 1977 ई० के आम चुनाव में किस पार्टी को बहुमत मिला था?

(क) कांग्रेस पार्टी को

(ख) जनता पार्टी को

(ग) कम्युनिस्ट पार्टी को

(घ) किसी पार्टी को भी नहीं

उत्तर (ख) जनता पार्टी को

6. भारत में पहली बार गैर कांग्रेस सरकार कब बनी थी?

(क) 1977 ई० में

(ख) 1980 ई० में

(ग) 1993 ई० में

(घ) 1999 ई० में

उत्तर (क)

7. भारत में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का नेतृत्व किसने किया था?

(क) चौधरी चरण सिंह

(ख) मोरारजी देसाई

(ग) जगजीवन राम

(घ) चंद्रशेखर ने

उत्तर (ख)

8. चिपको आंदोलन की शुरुआत किस राज्य से हुई?

(क) गुजरात से

(ख) उत्तराखंड से

(ग) झारखंड से

(घ) राजस्थान से

उत्तर (ख)

9. चिपको आंदोलन निम्नलिखित में से किससे संबंधित नहीं है?

(क) अंगूर के पेड़ काटने की अनुमति से।

(ख) आर्थिक शोषण के मुख्य से।

(ग) शराब खोरी के विरुद्ध आवाज से

(घ) कांग्रेस पार्टी के विरोध से

उत्तर (घ)

10. चिपको आंदोलन किस उद्देश्य से चलाया गया?

(क) सुशासन

(ख) पर्यावरण संरक्षण

(ग) नशाबंदी

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

11. किस प्रदेश के दलितों के सामाजिक-आर्थिक बदलावों से ‘दलित पैंथर्स’ संबंधित है?

(क) महाराष्ट्र के

(ख) बिहार के

(ग) उत्तर प्रदेश के

(घ) गुजरात के

उत्तर (क)

12. महाराष्ट्र में दलित युवाओं ने दलित पैंथर्स नामक संगठन कब बनाया?

(क) 1970 ई० में

(ख) 1971 ई० में

(ग) 1972 ई० में

(घ) 1973 ई० में

उत्तर (ग)

13. दलित पैंथर के कार्यक्रम में निम्नलिखित में कौन संबंधित नहीं है?

(क) जाति प्रथा का उन्मूलन

(ख) दलित सेना का गठन

(ग) भूमिहीन गरीब किसान की उन्नति

(घ) औद्योगिक मजदूरों का शोषण से मुक्ति

उत्तर (ख) दलित सेना का गठन

14. निम्नलिखित में से कौन भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेता थे?

(क) मोरारजी देसाई

(ख) जयप्रकाश नारायण

(ग) महेंद्र सिंह टिकैत

(घ) चौधरी चरण सिंह

उत्तर (ग) महेंद्र सिंह टिकैत

15. ताड़ी विरोधी आंदोलन निम्नलिखित में से किस प्रांत में शुरू किया गया?

(क) बिहार

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) आंध्र प्रदेश

(घ) तमिल नाडु

उत्तर (ग) आंध्र प्रदेश

16. ताड़ी विरोधी आंदोलन में व्यापक पैमाने पर किस प्रदेश की महिलाओं ने भाग लिया?

(क) बिहार

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) मध्य प्रदेश

(घ) आंध्र प्रदेश

उत्तर (घ)

17. ताड़ी विरोधी आंदोलन में नेल्लौर में कितने गांव की महिलाओं ने भाग लिया?

(क) लगभग 5 हजार गांवों की

(ख) लगभग 6 हजार गांवों की

(ग) लगभग 7 हजार गांवों की

(घ) लगभग 8 हजार गांवों की

उत्तर (क)

18. नर्मदा घाटी परियोजना किस से संबंधित है?

(क) जमीन से

(ख) जल से

(ग) जंगल से

(घ) मरूभूमि से

उत्तर (ख)

19. नर्मदा बचाओ आंदोलन में नर्मदा क्या है?

(क) घाटी

(ख) नदी

(ग) जंगल

(घ) पहाड़

उत्तर (ख)

20. नर्मदा घाटी परियोजना किन राज्यों से संबंधित है?

(क) बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश

(ख) तमिल नाडु, केरल, कर्नाटक

(ग) पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब

(घ) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश

उत्तर (घ) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश

21. नर्मदा बचाओ आंदोलन संगठित रूप से कब मुखर हुआ?

(क) 1987-88 ई० में

(ख) 1988-89 ई० में

(ग) 1989-90 ई० में

(घ) 1990-91 ई० में

उत्तर (ख)

22. राष्ट्रीय पुनर्वास नीति को कब स्वीकृति मिली?

(क) 2001 ई० में

(ख) 2002 ई० में

(ग) 2003 ई० में

(घ) 2004 ई० में

उत्तर (ग)

23. सूचना के अधिकार आंदोलन की शुरुआत कहां से हुई?

(क) राजस्थान

(ख) दिल्ली

(ग) तमिल नाडु

(घ) बिहार

उत्तर (क) राजस्थान

24. सूचना का अधिकार संबंधी कानून कब बना?

(क) 2004 ई० में

(ख) 2005 ई० में

(ग) 2006 ई० में

(घ) 2007 ई० में

उत्तर (ख) 2005 ई० में

25. नेपाल में किस राजा ने 2002 ई० में संसद को भंग कर पूर्ण राजशाही की घोषणा की?

(क) राजा ज्ञानेन्द्र

(ख) राजा महेन्द्र

(ग) राजा विरेन्द्र विक्रम

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

26. नेपाल से सप्तदलीय गठबंधन (Seven party alliance) का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(क) राजा को देश छोड़ने पर मजबूर करना

(ख) लोकतंत्र की स्थापना करना

(ग) भारत नेपाल के बीच संबंधों को और बेहतर बनाना

(घ) सर्वदलीय सरकार की स्थापना करना

उत्तर (ख) लोकतंत्र की स्थापना करना

27. नेपाल में लोकतंत्र की वापसी कब हुई?

(क) 2003 ई० में

(ख) 2004 ई० में

(ग) 2005 ई० में

(घ) 2006 ई० में

उत्तर (घ)

28. नेपाल में गिरिजा प्रसाद कोइराला को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई?

(क) 30 अप्रैल 2005 को

(ख) 30 अप्रैल 2006 को

(ग) 30 अप्रैल 2007 को

(घ) 30 अप्रैल 2008 को

उत्तर (ख)

29. वर्तमान में नेपाल की शासन प्रणाली क्या है?

(क) लोकतंत्र

(ख) राजतंत्र

(ग) सैनिक तंत्र

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

30. बोलीविया में जनसंघर्ष का मुख्य कारण था

(क) पानी की कीमत में वृद्धि

(ख) खाद्यान्न की कीमत में वृद्धि

(ग) पेट्रोल की कीमत में वृद्धि

(घ) जीवन रक्षक दवाओं की कीमत में वृद्धि

उत्तर (क) पानी की कीमत में वृद्धि

31. म्यांमार में लोकतंत्र की वापसी का संघर्ष किसके नेतृत्व में चलाया गया?

(क) मिशेल बैशेले

(ख) आंग सांग सूची

(ग) राजा ज्ञानेंद्र

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

32. श्रीलंका कब आजाद हुआ?

(क) 1947 में

(ख) 1948 में

(ग) 1949 में

(घ) 1950 में

उत्तर (क) 1947 में

33. राजनीतिक दल का आशय है-

(क) अफसरों के समूह से

(ख) सेनाओं के समूह से

(ग) व्यक्तियों के समूह से

(घ) किसानों के समूह से

उत्तर (ग) व्यक्तियों के समूह से

34. किसी विशेष वर्ग या समूहों के हितों को बढ़ावा देने वाले संगठन को किस नाम से पुकारा जाता है?

(क) राजनीतिक दल

(ख) आंदोलन

(ग) हित समूह

(घ) लोक कल्याणकारी राज्य

उत्तर (ग) हित समूह

35. राजनीतिक दल और हित समूह में मुख्य अंतर क्या है?

(क) राजनीतिक दल का संघर्ष सिर्फ राजनीतिक पक्ष से है जबकि हित समूह का संबंध सिर्फ राजनीतिक पक्ष से है

(ख) हित समूह का उद्देश्य सीमित लोगों के लिए काम करना है परंतु राजनीतिक दल को सभी लोगों के लिए काम करना पड़ता है

(ग) हित समूह का उद्देश्य सत्ता पर अधिपत्य करना नहीं होता जबकि राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना होता है

(घ) हित समूह लोगों की लामबंदी में विश्वास नहीं रखते परंतु राजनीतिक दल रखते हैं

उत्तर (ग) एक समूह का उद्देश्य सत्ता पर अधिपत्य करना नहीं होता जबकि राजनीतिक दल का मुख्य उद्देश सत्ता प्राप्त करना होता है

36. राजनीतिक दल का संबंध किससे है?

(क) किसी वर्ग विशेष या समूह के हितों को बढ़ावा देने से

(ख) जन सामान्य के कल्याण से

(ग) सिर्फ सामाजिक समस्या के समाधान से

(घ) राजनीतिक सत्ता पाने के लिए लोगों को लाभबंद करने से

उत्तर (घ) राजनीतिक सत्ता पाने के लिए लोगों को लाभ बंद करने से

37. निम्नलिखित में से कौन सा प्रमुख उद्देश्य प्रायः सभी राजनीतिक दलों का होता है?

(क) सत्ता प्राप्त करना

(ख) सरकारी पदों का प्राप्त करना

(ग) चुनाव लड़ना

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क) सत्ता प्राप्त करना

38. राजनीतिक दलों की नीव सर्वप्रथम किस देश में परी

(क) ब्रिटेन

(ख) भारत में

(ग) फ्रांस में

(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका में

उत्तर (क) ब्रिटेन में

39. निम्नलिखित में किसे लोकतंत्र का प्राण माना जाता है?

(क) सरकार को

(ख) न्यायपालिका को

(ग) संविधान को

(घ) राजनीतिक दल को

उत्तर (घ) राजनीतिक दल को

40. निम्नलिखित में कौन सा कार्य राजनीतिक दल नहीं करता है?

(क) चुनाव लड़ना

(ख) सरकार की आलोचना करना

(ग) प्राकृतिक आपदा में राहत से

(घ) अफसरों की बहाली संबंधित

उत्तर (घ) अफसरों की बहाली संबंधित

41. निम्नलिखित में कौन सा विचार लोकतंत्र में राजनीतिक दलों से मेल नहीं खाता है?

(क) राजनीतिक दल लोगों की भावनाओं एवं विचारों को जोड़कर सरकार के सामने रखता है

(ख) राजनीतिक दल देश में एकता और अखंडता स्थापित करने का साधन है

(ग) देश के विकास के लिए सरकारी नीतियों में राजनीतिक दल बाधा उत्पन्न करता है

(घ) राजनीतिक दल विभिन्न वर्गों जातियों धर्मों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाता है

उत्तर (ग) देश के विकास के लिए सरकारी नीतियों में राजनीतिक दल बाधा उत्पन्न करता है

42. निम्नलिखित में से कौन-सी चुनौती राजनीतिक दलों की नहीं है?

(क) राजनीतिक दलों के भीतर समय पर संगठनिक चुनाव नहीं होना।

(ख) राजनीतिक दलों में युवाओं और महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलना।

(ग) राजनीतिक दलों द्वारा जनता की समस्याओं को सरकार के पास रखना।

(घ) विपरीत सिद्धांत रखने वाले राजनीतिक दलों से गठबंधन करना।

उत्तर (ग)

43. भारत में कौन सी दलीय व्यवस्था है?

(क) एकदलीय

(ख) द्विदलीय

(ग) त्रिदलीय

(घ) बाहुदलीय

उत्तर (घ)

44. निम्नलिखित में किस देश में एकदलीय व्यवस्था है?

(क) चीन में

(ख) ब्रिटेन में

(ग) पाकिस्तान में

(घ) भारत में

उत्तर (क)

45. किस देश में बहुदलीय व्यवस्था नहीं है?

(क) पाकिस्तान

(ख) भारत

(ग) बांग्लादेश

(घ) ब्रिटेन

उत्तर (घ) ब्रिटेन

46. गठबंधन की सरकार बनाने की संभावना किस प्रकार की दलित व्यवस्था में रहती है?

(क) एकदलीय व्यवस्था

(ख) द्विदलीय व्यवस्था

(ग) बहुदलीय व्यवस्था

(घ) उपर्युक्त में किसी से भी नहीं

उत्तर (ग) बहुदलीय व्यवस्था

47. दल बदल कानून निम्नलिखित में से किस पर लागू होता है?

(क) सांसदों एवं विधायकों पर

(ख) राष्ट्रपति पर

(ग) उपराष्ट्रपति पर

(घ) उपर्युक्त सभी पर

उत्तर (क) सांसदों एवं विधायकों पर

48. राजनीतिक दलों की मान्यता और उसका चिन्ह किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

(क) राष्ट्रपति सचिवालय

(ख) प्रधानमंत्री सचिवालय

(ग) निर्वाचन आयोग

(घ) संसद

उत्तर (ग)

49. निम्नलिखित राजनीतिक दलों में कौन क्षेत्रीय दल है?

(क) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

(ख) तृणमूल कांग्रेस

(ग) भारतीय जनता पार्टी

(घ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

उत्तर (ख)

50. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय दल नहीं है?

(क) राष्ट्रीय जनता दल

(ख) बहुजन समाज पार्टी

(ग) लोक जनशक्ति पार्टी

(घ) भारतीय जनता पार्टी

उत्तर (ग)

51. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?

(क) 1880 ई० में

(ख) 1882 ई० में

(ग) 1884 ई० में

(घ) 1885 ई० में

उत्तर (घ)

52. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना कब हुई?

(क) 1979

(ख) 1980

(ग) 1981

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

53. भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या है?

(क) कमल का फूल

(ख) लालटेन

(ग) दीपक

(घ) चक्र

उत्तर (क)

54. भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रेरक सिद्धांत क्या है?

(क) आधुनिकता

(ख) सांप्रदायिकता

(ग) तानाशाही

(घ) सांस्कृतिक राष्ट्रवाद

उत्तर (घ)

55. बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कौन थे?

(क) कांशीराम

(ख) मायावती

(ग) रामविलास पासवान

(घ) अंबेडकर

उत्तर (क)

56. जनता दल यूनाइटेड पार्टी का गठन कब हुआ?

(क) 1992 ई० में

(ख) 1999 ई० में

(ग) 2000 ई० में

(घ) 2004 ई० में

उत्तर (ख) 1999 ई० में

57. किसी भी देश में राजनीतिक स्थायित्व के लिए निम्नलिखित में क्या नहीं आवश्यक है

(क) सभी दलों द्वारा सरकार को रचनात्मक सहयोग देना

(ख) किसी भी ढंग से सरकार को अपदस्थ करना

(ग) निर्णय प्रक्रिया में सरकार द्वारा सबकी सहमति लेना

(घ) सरकार द्वारा विरोधी दलों में नजरबंद करना

उत्तर (घ) सरकार द्वारा विरोधी दलों में नजरबंद करना

58. लोकतंत्र की सफलता की एक आवश्यक शर्त क्या है?

(क) लोकतंत्र में आस्था

(ख) शिक्षा का अभाव

(ग) मतदान का दुरुपयोग

(घ) बेरोजगारी

उत्तर (क)

59. लोकतंत्र की सफलता निर्भर करती है?

(क) नागरिकों की उदासीनता पर

(ख) नागरिकों की गैर कानूनी कार्रवाई पर

(ग) नागरिकों की विवेकपूर्ण सहभागिता पर

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

error:
Scroll to Top