क्लास 10 इतिहास अध्याय 6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन

क्लास 10 इतिहास अध्याय 6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन

शहरीकरण एवं शहरी जीवन: क्लास 10 इतिहास अध्याय 6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

क्लास 10 इतिहास अध्याय 6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयइतिहास
अध्यायअध्याय 6
प्रकरणशहरीकरण एवं शहरी जीवन

क्लास 10 इतिहास अध्याय 6. शहरीकरण एवं शहरी जीवन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक शहरों की साझी विशेषता क्या थी?

(क) सभी शहर नदियों के किनारे बसे हुए थे।

(ख) सभी शहरों की घेराबंदी की जाती थी।

(ग) सभी शहर गैर-कृषि व्यवसाय के केंद्र थे।

(घ) सभी शहरों में रात्रि में चौकसी की जाती थी।

उत्तर (ग)

2. आधुनिक नगरों का विकास कब से हुआ?

(क) मेसोपोटामिया की सभ्यता से

(ख) हड़प्पा की सभ्यता से

(ग) पुनर्जागरण से

(घ) औद्योगिक क्रांति से

उत्तर (घ)

3. आधुनिक नगरों के उदय में किस कारण का योगदान नहीं था?

(क) औद्योगिक पूंजीवाद का उदय

(ख) उपनिवेशवाद का विकास

(ग) लोकतांत्रिक आदर्शों का विकास

(घ) शैक्षणिक केंद्रों की स्थापना

उत्तर (घ)

4. विश्व की प्राचीनतम शहर कहां बसे?

(क) मेसोपोटामिया में

(ख) चीन में

(ग) भारत में

(घ) युनान में

उत्तर (क)

5.जिगुरात कहां बनवाए गए?

(क) यूनान में

(ख) रोम में

(ग) सुमेर में

(घ) असीरिया में

उत्तर (ग)

6. विशाल स्नानगर कहां बना?

(ख) मोहनजोदड़ो में

(ग) हड़प्पा में

(घ) लोथल में

(घ) धौलावीरा में

उत्तर (क)

7. ‘देवगानेर मर्त्ये आगमन’ नामक उपन्यास में किस महानगर का वर्णन किया है?

(क) कलकत्ता

(ख) बंबई

(ग) मद्रास

(घ) दिल्ली

उत्तर (क)

8. आधुनिक शहरों का उदय सबसे पहले कहां हुआ?

(क) भारत में

(ख) इंगलैंड में

(ग) फ्रांस में

(घ) जापान में

उत्तर (ख)

9. इंग्लैंड में चार्टिस्ट आंदोलन कब आरंभ हुआ?

(क) 1832 में

(ख) 1838 में

(ग) 1844 में

(घ) 1847 में

उत्तर (ख)

10. लंदन में रैन बसेरे किनके लिए बनाए गए?

(क) भूमिपतियों के लिए

(ख) पूंजीपतियों के लिए

(ग) कारखानेदरों के लिए

(घ) बेसहारा लोगों के लिए

उत्तर (घ)

11. संयमता आंदोलन चलाने का उद्देश्य क्या था?

(क) बाल श्रमिकों को कारखानों में काम करने से रोकना

(ख) स्त्रियों को कारखानों में काम करने से रोकना

(ग) शराबखोरी पर नियंत्रण लगाना

(घ)व्यभिचार पर नियंत्रण लगाना

उत्तर (ग)

12. लंदन में श्रमिकों के लिए आवासीय योजनाएं बनाने का मुख्य कारण क्या था?

(क)शहरों में श्रमिकों की भीड़ को नियंत्रित करना

(ख) शहर को दर्शनीय बनाना

(ग) कारखानों का विकास करना

(घ) श्रमिकों के विद्रोह की आशंका को दबाना

उत्तर (घ)

13. लंदन में गार्डन सिटी की योजना के लोगों के लिए बनाई गई?

(क) धनी लोगों के लिए

(ख) गरीब लोगों के लिए

(ग) नौकरशाहों के लिए

(घ) पादरियों के लिए

उत्तर (क)

14. पेरिस के पुनर्निर्माण का क्या उद्देश्य था?

(क) पेरिस को भव्य नगर बनाना

(ख) पेरिस को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाना

(ग) पेरिस को ईसाई धर्म का केंद्र बनाना

(घ) पेरिस में गरीबों की बस्ती बसाना

उत्तर (क)

15. सीधी लकीरों का अतिला के रुप में किस का चित्रण किया गया?

(क) रेमंड अनविन का

(ख) एबेनेजर हावर्ड का

(ग) बौरॉन हॉसमान का

(घ) विलियम हार्नबी का

उत्तर (ग)

16. एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में सिंगापुर का उदय किस वर्ष हुआ?

(क) 1919 को

(ख) 1945 को

(ग) 1955 को

(घ) 1965 को

उत्तर (घ)

17. बंबई की चॉल किस प्रकार की इमारत थी?

(क) एकमंजिली इमारत

(ख) बहुमंजिली इमारत

(ग) धनी लोगों की इमारत

(घ) सरकारी कर्मचारियों की इमारत उत्तर (ख)

18. बंबई में किराया कानून किस वर्ष लागू किया गया?

(क) 1860 में

(ख) 1898 में

(ग) 1918 में

(घ) 1935 में

उत्तर (ग)

19. निम्नलिखित में किस फिल्म के गाने में बंबई के अंतरविरोधी आयाम को दिखाया गया है?

(क) कालापानी

(ख) चलती का नाम गाड़ी

(ग) सी. आई. डी.

(घ) अंदाज

उत्तर (ग)

20. मगध साम्राज्य की प्राचीनतम राजधानी कहां स्थित थी?

(क) गया में

(ख) वैशाली में

(ग) राजगृह में

(घ) चंपा में

उत्तर (ग)

21. पाटलिपुत्र किसके शासनकाल में मगध की राजधानी बना?

(क) बिम्बिसार के समय में

(ख) अजातशत्रु के समय में

(ग) उदायिन के समय में

(घ) बृहद्रथ के समय में

उत्तर (ग)

22. मेगास्थनीज ने पाटलिपुत्र की यात्रा किसके समय में की थी?

(क) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में

(ख) चंद्रगुप्त प्रथम के समय में

(ग) अशोक के समय में

(घ) हर्षवर्धन के समय में

उत्तर (क)

23. फाहियान के अनुसार पाटलिपुत्र नगर वाले प्रति वर्ष बुद्ध और बोधिसत्व का जुलूस कितने रथों पर निकालते थे?

(क) चार

(ख) आठ

(ग) सोलह

(घ) बीस

उत्तर (घ)

24. तख्त श्री हरमंदरजी साहिब नर्मदा जी साहिब कहां स्थित है?

(क) पटना साहिब में

(ख) अमृतसर में

(ग) लाहौर में

(घ) भिवंडी में

उत्तर (क)

25. पटना में गोलघर का निर्माण किस वर्ष किया गया?

(क) 1757 में

(ख) 1764 में

(ग) 1786 में

(घ) 1857 में

उत्तर (ग)

Class-10-Social-Science शहरीकरण एवं शहरी जीवन की लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए यह click करें।

26. औद्योगिकरण ने किसके स्वरुप को प्रभावित किया?

(क) शहरीकरण

(ख) ग्रामीकरण

(ग) शिक्षा के विकास

(घ) सिनेमा का विकास

उत्तर (क)

27. जनसंख्या का घनत्व सबसे अधिक कहां होता है?

(क) गांवों में

(ख) कस्बों में

(ग) गंजों में

(घ) शहरों में

उत्तर (घ)

28. दि बिटर क्राई ऑफ आउटकास्ट लंदन नामक पुस्तक के लेखक थे?

(क) गैरेथ स्टेडमैन जोन्स

(ख) हेनरी मेहयू

(ग) एंड्रयू मीयर्न्स

(घ) चार्ल्स डिकेंस

उत्तर (ग)

29. संयमता आंदोलन किस महानगर में चलाया गया था?

(क) लंदन में

(ख) न्यूयॉर्क में

(ग) बंबई में

(घ) कलकत्ता में

उत्तर (क)

30. गार्डन सिटी की योजना किसने बनाई?

(क) रेमंड अनविन ने

(ख) बैरी पार्कर ने

(ग) एबेनेजर हावर्ड ने

(घ) विलियम हॉर्नबी ने

उत्तर (ग)

31. लंदन में भूमिगत रेल किस वर्ष आरंभ हुई थी?

(क) 1763 में

(ख) 1863 में

(ग) 1787 में

(घ) 1887 में

उत्तर (ख)

32. बैरॉन हॉसमान कौन था?

(क) इंगलैंड का इंजीनियर

(ख) सि यां का प्रीफेक्ट

(ग) बंबई का उद्योगपति

(घ) कलकत्ता का व्यापारी

उत्तर (ख)

33. चार्टिस्ट आंदोलन क्यों किया गया?

(क) कारखानों में काम की अवधि कम करने के लिए

(ख) बालिग पुरुषों के लिए मताधिकार की मांग के लिए

(ग) बालिग स्त्रियों के लिए मताधिकार की मांग के लिए

(घ) गरीबों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए

उत्तर (ख)

34. ब्रिटेन के किस राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंबई दिया था?

(क) जेम्स प्रथम ने

(ख) जेम्स द्वितीय ने

(ग) चार्ल्स प्रथम ने

(घ) चार्ल्स द्वितीय ने

उत्तर (घ)

35. बंबई को किस वर्ष बंबई प्रेसिडेंसी की राजधानी बनाया गया?

(क) 1661 में

(ख) 1757 में

(ग) 1819 में

(घ) 1912 में

उत्तर (ग)

36. दादा साहेब फाल्के ने निम्नलिखित में किस फिल्म का निर्माण किया?

(क) राजा हरिश्चंद्र

(ख) झांसी की रानी

(ग) सी. आई. डी.

(घ) गेस्ट हाउस

उत्तर (क)

error:
Scroll to Top