क्लास 10 भूगोल अध्याय 5C. बिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण

बिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण

बिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण : क्लास 10 भूगोल अध्याय 5C. बिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।

क्लास 10 भूगोल अध्याय 5C. बिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयभूगोल
अध्यायअध्याय 5C
प्रकरणबिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण

क्लास 10 भूगोल अध्याय 5C. बिहार- जनसंख्या एवं नगरीकरण के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. बिहार में जनसंख्या का सबसे अधिक घनत्व वाला जिला है?

(क) भागलपुर में

(ख) दरभंगा में

(ग) गया में

(घ) शिवहर में

उत्तर (घ) बिहार राज्य में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व शिवहर (1886) जिला का तथा सबसे कम कैमूर (488) जिला का है। कोसी क्षेत्र मे जनसंख्या घनत्व 750 के आसपास है।

2. बिहार राज्य में सबसे कम जनघनत्व वाला जिला है?

(क) कैमूर

(ख) बक्सर

(ग) शिवहर

(घ) भोजपुर

उत्तर (क) कैमूर

3. बिहार में सर्वाधिक आबादी किस जिला में है?

(क) भागलपुर

(ख) नालंदा

(ग) पटना

(घ) गया

उत्तर (ग) पटना, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, गया, समस्तीपुर, सारण, पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी, सिवान, पूर्णिया, कटिहार, एवं भागलपुर उच्च जनसंख्या वाले जिले हैं। जबकि अरवल, शिवहर,और शेखपुरा कम जनसंख्या वाले जिले हैं।

4. बिहार का सबसे बड़ा नगर कौन है?

(क) पटना

(ख) गया

(ग) भागलपुर

(घ) दरभंगा

उत्तर (क) पटना

5. बिहार में कुल कितने जिले हैं?

(क) 40

(ख) 39

(ग) 38

(घ) 37

उत्तर (ग) 38

*2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या 918 है। राज्य में स्त्रियों की का सबसे अधिक अनुपात गोपालगंज (1,015) और सिवान (984) में मिलता है।

6. 2011 की जनसंख्या के अनुसार बिहार की साक्षरता कितनी है?

(क) 28.7%

(ख) 61.8%

(ग) 70.9%

(घ) 85.3%

उत्तर (ख) 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार में साक्षर लोगों की प्रतिशत 61.8 है। जो 2001 के 47% से बढ़ कर 2011 में 61.8% हो गई है। अर्थात पिछले दशक में 14.8% की वृद्धि हुई है।

7. 2011 की जनसंख्या के अनुसार बिहार में नगरों की संख्या कितनी है?

(क) 199

(ख) 44

(ग) 3

(घ) 6

उत्तर (क) 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार में नगरों की संख्या 199 और गांवों की संख्या 45,109 है

8. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की नगरीय आबादी है?

(क) 20.5 प्रतिशत

(ख) 15.5 प्रतिशत

(ग) 10.5 प्रतिशत

(घ) 25.5 प्रतिशत

उत्तर (ग) 10.5 प्रतिशत

9. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की ग्रामीण आबादी है?

(क) 89.5 प्रतिशत

(ख) 79.5 प्रतिशत

(ग) 99.5 प्रतिशत

(घ) शून्य प्रतिशत

उत्तर (क) 89.5 प्रतिशत

10. जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से देश में बिहार का कौन सा स्थान है?

(क) पहला

(ख) दूसरा

(ग) तीसरा

(घ) चौथा

उत्तर (ख) दूसरा

11. सासाराम नगर का विकास हुआ था?

(क) मध्य युग में

(ख) प्राचीन युग में

(ग) वर्तमान युग में

(घ) आधुनिक युग में

उत्तर (क) पटना, नालंदा, राजगीर, गया, वैशाली, बोधगया, उदंतपुरी, सीतामढ़ी यदि नगरों का विकास प्राचीन काल में हुआ। सासाराम, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा, सिवान आदि नगरों का विकास मध्य युग में हुआ। जबकि ब्रिटिश शासनकाल में रेल और विभिन्न उद्योगों के कारण बरौनी, हाजीपुर, दानापुर, डालमिया नगर, मुंगेर, जमालपुर, कटिहार आदि नगरों का विकास हुआ।  

12. अविभाजित बिहार में एकमात्र नियोजित नगर था?

(क) पटना  

(ख) मुंगेर

(ग) जमशेदपुर

(घ) गया

उत्तर (ग) झारखंड के अलग होने से पहले राज्य में केवल जमशेदपुर ही नियोजित नगर था। अब राज्य के बचे नगरों में बरौनी, और वाल्मीकिनगर ही आंशिक रूप से नियोजित माने जा सकते है।

13. राज्य में कितनी प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है?

(क) 80 प्रतिशत

(ख) 75 प्रतिशत

(ग) 65 प्रतिशत

(घ) 86 प्रतिशत

उत्तर (क) 80 प्रतिशत

error:
Scroll to Top