क्लास 10 भूगोल अध्याय 5B. बिहार- उद्योग एवं परिवहन

बिहार- उद्योग एवं परिवहन

बिहार- उद्योग एवं परिवहन : क्लास 10 भूगोल अध्याय 5B. बिहार- उद्योग एवं परिवहन के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।

क्लास 10 भूगोल अध्याय 5B. बिहार- उद्योग एवं परिवहन

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयभूगोल
अध्यायअध्याय 5B
प्रकरणबिहार- उद्योग एवं परिवहन

क्लास 10 भूगोल अध्याय 5B. बिहार- उद्योग एवं परिवहन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. नरकटियागंज में कौन सा उद्योग स्थापित है?

(क) सूती कपड़ा

(ख) जूट

(ग) चीनी

(घ) रेशम

उत्तर (ग) चीनी

2. बिहार का कौन नगर रेशम उद्योग के लिए प्रसिद्ध रहा है?

(क) मुंगेर

(ख) भागलपुर

(ग) पटना

(घ) गया

उत्तर (ख) बिहार राज्य के भागलपुर जिला तसर किस्म के रेशम के उत्पादन की लिए प्रसिद्ध है। यहाँ रेशम की मिलें भी हैं।

3. सिगरेट का कारखाना कहाँ है?

(क) मुंगेर में

(ख) पटना में

(ग) शाहपुर में

(घ) गया में

उत्तर (क) मुंगेर घनी आबादी मजदूर वर्ग के लोगों की अधिकता के कारण यहाँ सिगरेट कारखाना विकसित है। इसके अलवा मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में तंबाक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। बिहार में लगभग 250 बीड़ी बनाने का कारखाने हैं।

4. निम्नलिखित में किस उद्योग के कारखानों की संख्या बिहार में सबसे अधिक है?

(क) काँच

(ख) तंबाकू

(ग) कागज

(घ) वस्त्र

उत्तर (ख) तंबाकू

5. दरभंगा के एक शहर का नाम लहेरिया सराय किस कारण पड़ा?

(क) लोहा उद्योग के

(ख) लाह उद्योग के

(ग) चर्म उद्योग के

(घ) लकड़ी उद्योग के

उत्तर (ख) लाह का काम करने वालों को लहेरिया कहा जाता है। दरभंगा के लहेरिया सराय लाह के व्यापारियों और कारीगरों का गढ़ रहा है। उन्ही के नाम पर इस स्थान का नाम रखा गया है।

6. बिहार के किस शहर में काँच उद्योग स्थापित है?

(क) हाजीपुर

(ख) शाहपुर

(ग) भरकुण्ड

(घ) भवानी नगर

उत्तर (क) पटना, हाजीपुर, दरभंगा और भागलपुर में काँच की चिड़ियाँ, शीशी, बोतल बनाए जाते हैं।  

7. इनमें किस स्थान पर सीमेंट का कारखाना नहीं है?

(क) कल्याणपुर

(ख) छपरा

(ग) जपला

(घ) बनजारी

उत्तर (ख) सीमेंट उद्योग अधात्विक खनिज आधारित उद्योग है इसका कच्चा माल चुना पत्थर है। लोहे और उर्वरक कारखानों के कचरे से भी सीमेंट बनाया जाता है। कैमूर की पहाड़ियों में चुना पत्थर पर्याप्त मात्रा में मिलता है। अतः कल्याणपुर, बंजारी, जपला और डालमिया नगर में सीमेंट के कारखाने हैं।

8. खाद कारखाना कहाँ स्थित है?

(क) बरौनी

(ख) बाढ़

(ग) मोकामा

(घ) लक्खीसराय

उत्तर (क) बरौनी

9. बिहार में राज्य उच्चपथ की लंबाई कितनी है?

(क) 400 किलोमीटर

(ख) 4483 किलोमीटर

(ग) 4000 किलोमीटर

(घ) 50 किलोमीटर

उत्तर (ख) राज्य उच्च पथ को राष्ट्रीय उच्च पथ मे परिवर्तित हो जाने से कई राज्यों के राज्य उच्च पथ की लंबाई घटी है। 2011-12 में इसकी लंबाई 4,857 किलोमीटर थी जो 2012-13 में 8% घट कर 4,483 किलोमीटर हो गई। राज्य में राष्ट्रीय उच्च पथ की लंबाई लगभग 4,200 किलोमीटर से अधिक है।  

10. ग्रांड ट्रंक रोड का राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या क्या है?

(क) 1

(ख) 2

(ग) 3

(घ) 4

उत्तर (ख) ग्रैंड ट्रंक रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 1 और 2 का निर्माण बिहार के शेरशाह सूरी द्वारा आज से लगभग ढाई हजार वर्ष पहले कराया गया था। यह कोलकाता से दिल्ली होते हुए अमृतसर (विभाजन से पूर्व पेशावर तक) तक जाती है। अमृतसर से दिल्ली तक की सड़क NH-1 और दिल्ली से कोलकाता तक की सड़क NH-2 कहलाती है। बिहार में ये शेरघाटी, सासाराम, मोहनिया से होकर गुजरती है।

11. बिहार की पहली रेल लाइन थी?

(क) मार्टिन लाईट रेलवे

(ख) ईस्ट इंडिया रेल मार्ग

(ग) भारत रेल

(घ) बिहार रेल सेवा

उत्तर (ख) बिहार राज्य में रेलमार्ग का विकास 1860 ई० में ईस्ट इंडिया कंपनी ने गंगा नदी के किनारे एवं कलकत्ता से दिल्ली तक लंबा रेलमार्ग बनवाया था। अभी राज्य में रेलमार्गों की लंबाई 6,283 किलोमीटर से अधिक हो गई है।  

12. बिहार की सीमा में रेलमार्ग की कुल लंबाई कितनी है?

(क) 6,283 किमी०

(ख) 5,283 किमी०

(ग) 7,283 किमी०

(घ) 8,500 किमी०

उत्तर (क) 6,283 किमी०

13. रेल वर्कशॉप कहाँ स्थित है?

(क) जमालपुर

(ख) भागलपुर

(ग) मुंगेर

(घ) पटना

उत्तर (क) जमालपुर

14. पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय कहां है?

(क) हाजीपुर

(ख) पटना

(ग) छपरा

(घ) सिवान

उत्तर (क) हाजीपुर

15. राष्ट्रीय पोत संस्थान पटना के किस घाट पर स्थित है?

(क) महेन्द्रु घाट

(ख) गांधी घाट

(ग) दीघा घाट

(घ) बांस घाट

उत्तर (क) महेन्द्रु घाट

16. पटना हवाई अड्डा का क्या नाम है?

(क) जय प्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन

(ख) पटना हवाई अड्डा

(ग) राजेन्द्र प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन

(घ) बिहार हवाई अड्डा

उत्तर (क) जय प्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन

17. बिहार में रज्जु मार्ग कहाँ है?

(क) बिहारशरीफ़

(ख) राजगीर

(ग) गया

(घ) बांका

उत्तर (ख) रज्जुमार्ग (Ropeway) एक ऐसा वैकल्पिक मार्ग है जिसका उपयोग गैर- समतल, पहाड़ी एवं दुर्गम मार्गों पर पहुँचने के लिए किया जाता है। बिहार राज्य में जापान सरकार की संहयोग से राजगीर के गृद्धकूट पर्वत पर बौद्ध शांति स्तूप तक पहुँचने के लिए इस मार्ग का निर्माण किया गया है।  

18. मंदार हिल किस जिला में स्थित है?

(क) मुंगेर

(ख) भागलपुर

(ग) बांका

(घ) बक्सर

उत्तर (ग) मंदार हिल बांका जिले में स्थित जैन धर्म का पावन तीर्थस्थल है, इस तीर्थस्थल तक पहुँचने के लिए रज्जुमार्ग का विकास करने की योजना है।  

error:
Scroll to Top