क्लास 10 भूगोल अध्याय 1B. जल संसाधन

जल संसाधन : क्लास 10 भूगोल अध्याय 1B. जल संसाधन के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।

क्लास 10 भूगोल अध्याय 1B. जल संसाधन

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयभूगोल
अध्यायअध्याय 1B
प्रकरणजल संसाधन

क्लास 10 भूगोल अध्याय 1B. जल संसाधन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. विश्व के कुल जल का कितना महासागरों में पाया जाता है?

(क) 96.5%

(ख) 90%

(ग) 98%

(घ) 95%

उत्तर (क)

2. पृथ्वी पर पीने लायक मीठा जल कितना प्रतिशत है?

(क) 2.5

(ख) 4.5

(ग) 9.5

(घ) 96.5

उत्तर (क)

3. प्रति व्यक्ति प्रतिवर्ष जल उपलब्धता के संदर्भ में विश्व में भारत का कौन सा स्थान है?

(क) 182 वाँ

(ख) 150 वाँ

(ग) 133 वाँ

(घ) 100 वाँ

उत्तर (ग)

4. भारत में जल प्राप्ति का मुख्य स्रोत क्या है?

(क) हिमंदों का पिघलना

(ख) वर्षा जल

(ग) नहरों से प्राप्त जल

(घ) भूमिगत जल

उत्तर (ख)

5. केरल में सिंचाई की आवश्यकता क्यों नहीं होती?

(क) वहां खेती नहीं की जाती है

(ख) वहां लोग मुख्यतः मछली पकड़ते हैं

(ग) वहां करीब साल भर वर्षा हुआ करती है

(घ) वहां उद्योगों का विकास हुआ है

उत्तर (ग)

6. भूमिगत जल का उपयोग भारत के किस क्षेत्र में अधिक किया जाता है?

(क) राजस्थान में

(ख) महाराष्ट्र में

(ग) दक्षिण भारत में

(घ) उत्तर भारत में

उत्तर (घ)

7. भारत के किस भाग में झीलों और तालाबों का उपयोग अधिक होता है?

(क) असम में

(ख) पश्चिम बंगाल में

(ग) उत्तरी भारत में

(घ) दक्षिणी भारत में

उत्तर (घ)

8. किस नदी प्रणाली का जल सबसे अधिक उपयोग में आता है?

(क) गंगा

(ख) ब्रह्मपुत्र

(ग) ताप्ती

(घ) कावेरी

उत्तर (क)

9. भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर बना है?

(क) व्यास

(ख) सतलज

(ग) रावी

(घ) चेनाब

उत्तर (ख)

10. संसार में सबसे लंबा बांध किस नदी पर बना है?

(क) यमुना

(ख) दामोदर

(ग) महानदी

(घ) कोसी

उत्तर (ग)

11. इनमें किस परियोजना का मुख्य उद्देश बाढ़ नियंत्रण रहा है?

(क) चंबल

(ख) भाखड़ा

(ग) कोसी

(घ) हीराकुंड

उत्तर (ग)

12. किस नदी परियोजना से राजस्थान और मध्य प्रदेश में सिंचाई तथा मिट्टी संरक्षण की सुविधाएं मिली है?

(क) नागार्जुन सागर परियोजना

(ख) चंबल घाटी परियोजना

(ग) नर्मदा घाटी परियोजना

(घ) हीराकुंड परियोजना

उत्तर (ख)

13. इनमें राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना कौन सी है?

(क) चंबल परियोजना

(ख) नागार्जुन सागर परियोजना

(ग) भाखड़ा नांगल परियोजना

(घ) इंदिरा गांधी नहर परियोजना

उत्तर (घ)

14. सोन नदी बिहार के किस भाग में बहती है?

(क) उत्तर पूर्वी भाग में

(ख) दक्षिण पश्चिम भाग में

(ग) दक्षिण पूर्वी भाग में

(घ) उत्तर पश्चिम भाग में

उत्तर (ख)

15. भारत सरकार ने कब राष्ट्रीय पेयजल मिशन चालू किया?

(क) 1956 में

(ख) 1966 में

(ग) 1976 में

(घ) 1986 में

उत्तर (घ)

16. वर्षा जल संग्रहण के ढांचे को हर घर में बनाना किस राज्य में कानूनन अनिवार्य है?

(क) बिहार

(ख) तमिल नाडु

(ग) पश्चिम बंगाल

(घ) मध्य प्रदेश

उत्तर (ख)

17. जल प्रदूषण को रोकने में कौन उपाय कारगर नहीं है?

(क) कल कारखानों के अवशिष्ट रासायनिक पदार्थ जलाशय में न गिराए जाएं

(ख) कूड़ा करकट तथा मल आदि नदियों में न गिराए जाएं

(ग) तालाबों में कीटनाशक दवाएं छिड़की जाएं

(घ) सड़ी गली वस्तुएं तालाबों में न फेंकी जाएं

उत्तर (ग)

18. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना किस राज्य में अवस्थित है?

(क) आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में

(ख) उड़ीसा में

(ग) तमिलनाडु में

(घ) मध्यप्रदेश में

उत्तर (क)

error:
Scroll to Top