क्लास 10 अर्थशास्त्र अध्याय 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण

उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण

उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण : क्लास 10 अर्थशास्त्र अध्याय 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण के इस अध्याय में हमलोग वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

क्लास 10 अर्थशास्त्र अध्याय 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयअर्थशास्त्र
अध्यायअध्याय 7
प्रकरणउपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण

क्लास 10 अर्थशास्त्र अध्याय 7. उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

[1] निम्न में से कौन बाजार व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है-

(क) संपत्ति

(ख) ब्याज

(ग) उपभोक्ता

(घ) जमीन

उत्तर (ग)

[2] उत्पादन की समस्त क्रिया निर्भर करती है-

(क) उपभोक्ता पर

(ख) पुरुष पर

(ग) विद्यार्थी पर

(घ) स्त्री पर

उत्तर (क)

[3] उपभोक्ताओं का सदैव क्या होता है?

(क) शोषण

(ख) दोहन

(ग) उत्पीड़न

(घ) उपर्युक्त तीनों

उत्तर (घ)

[4] उपभोक्ताओं को होना चाहिए-

(क) अधिकार का ज्ञान

(ख) कर्तव्य का ज्ञान

(ग) दायित्व का ज्ञान

(घ) उपर्युक्त तीनों

उत्तर (घ)

[5] उपभोक्ता को जानकारी लेना चाहिए; किसी वस्तु के-

(क) गुण का

(ख) मात्रा का

(ग) निर्माण सामग्री का

(घ) उपर्युक्त तीनों

उत्तर (घ)

[6] सामान खरीदते समय हमें प्राप्त करना चाहिए-

(क) गारंटी कार्ड

(ख) वारंटी कार्ड

(ग) रशीद

(घ) उपर्युक्त तीनों

उत्तर (घ)

[7] सामान खरीदते समय हमें जाँचना चाहिए-

(क) मूल्य

(ख) वजन एवं मात्रा

(ग) स्तर

(घ) उपर्युक्त तीनों

उत्तर (घ)

[8] उपभोक्ता जागरण के लिए सरकार का सबसे प्रचलित नारा क्या है?

(क) धोखाधड़ी से बचो

(ख) अपने अधिकारों को पहचानो

(ग) सर्जक उपभोक्ता बनो

(घ) जागो ग्राहक जागो

उत्तर (घ)

[9] जागो ग्राहक जागो एक नारा है-

(क) उपभोक्ता जागरण का

(ख) व्यवसायी जागरण का

(ग) कृषक जागरण का

(घ) जागरण का

उत्तर (क)

[10] उपभोक्ता जागरूकता आंदोलन सर्वप्रथम किस देश में प्रारंभ हुआ?

(क) संयुक्त राज्य अमेरिका

(ख) इंग्लैंड

(ग) फ्रांस

(घ) जर्मनी

उत्तर (ख)

[11] मरीज देखने हेतु लिए गए फीस का डॉक्टर रसीद देते हैं-

(क) हाँ

(ख) नहीं

(ग) कभी-कभी

(घ) कह नहीं सकते

उत्तर (ख)

[12] उपभोक्ताओं के शोषण का मुख्य कारण क्या है?

(क) मिलावट

(ख) भ्रामक प्रचार

(ग) माप-तौल में कमी

(घ) इनमें सभी

उत्तर (घ)

[13] भारत में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ ?

(क) 1968 ईo में

(ख) 1986 ईo में

(ग) 1987 ईo में

(घ) 1988 ईo में

उत्तर (ख)

[14] राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर क्या है?

(क) 100

(ख) 1000-100

(ग) 1800-11-4000

(घ) 20000-11-4000

उत्तर (ग)

[15] हॉल मार्क शब्द चिन्ह किस वस्तु की गुणवत्ता का प्रमाण है?

(क) बिजली उपकरण का

(ख) खाद्य पदार्थ का

(ग) खाद्य तेल का

(घ) सोने के आभूषण का

उत्तर (घ)

[16] स्वर्ण आभूषणों की परिशुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए किस मान्यता प्राप्त चिन्ह का होना आवश्यक है?

(क) ISI मार्क

(ख) हॉल मार्क

(ग) एगमार्क

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

[17] ISI मार्क कुल कितने उत्पादों पर अंकित है?

(क) 1400 उत्पादों पर

(ख) 1300 उत्पादों पर

(ग) 1500 उत्पादों पर

(घ) 1600 उत्पादों पर

उत्तर (ग)

[18] खाद्य उत्पादों की शुद्धता की जांच के लिए किस मानक चिन्ह का होना आवश्यक है?

(क) ISI मार्क

(ख) एगमार्क

(ग) हॉल मार्क

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

[19] खाद्य तेल की गुणवत्ता का मानक चिन्ह क्या है?

(क) हॉल मार्क

(ख) ISI मार्क

(ग) एगमार्क

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

[20] उपभोक्ता अधिकार दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(क) 17 मार्च

(ख) 15 मार्च

(ग) 19 अप्रैल

(घ) 22 अप्रैल

उत्तर (ख)

[21] उपभोक्ता अधिकारों की घोषणा सर्वप्रथम किस देश में हुई?

(क) जर्मनी

(ख) रूस

(ग) इंग्लैंड

(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर (घ)

[22] भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 15 जनवरी

(ख) 14 अगस्त

(ग) 24 दिसंबर

(घ) 26 दिसंबर

उत्तर (ग)

[23] उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं की अपील सुनने का अधिकार किसे है?

(क) राष्ट्रीय आयोग को

(ख) राज्य आयोग को

(ग) जिला फोरम को

(घ) इनमें सभी

उत्तर (घ)

[24] उपभोक्ता शिकायत निवारण हेतु व्यवस्था है-

(क) त्रिस्तरीय

(ख) द्विस्तरीय

(ग) अर्द्धस्तरीय

(घ) संपूर्ण स्तरीय

उत्तर (क) जिला मंच, राज्य आयोग एवं राष्ट्रीय आयोग

[25] राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग से असंतुष्ट उपभोक्ता आदेश के कितने दिनों के अंदर उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है?

(क) 10 दिन

(ख) 20 दिन

(ग) 30 दिन

(घ) 45 दिन

उत्तर (ग)

[26] देश में जिला फोरम की कुल कितनी संख्या है?

(क) 382

(ख) 682

(ग) 482

(घ) 582

उत्तर (घ)

[27] यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य  20 लाख रुपया से कम है तो उपभोक्ता कहां शिकायत करेगा?

(क) सर्वोच्च न्यायालय

(ख) राष्ट्रीय आयोग

(ग) राज्य आयोग

(घ) जिला मंच

उत्तर (घ)

[28] यदि किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 20 लाख रुपया से अधिक तथा 1 करोड़ रुपया से कम है तो उपभोक्ता कहां शिकायत करेगा?

(क) जिला फोरम

(ख) राज्य आयोग

(ग) राष्ट्रीय आयोग

(घ) इनमें से कहीं नहीं

उत्तर (ख)

[29] किसी वस्तु या सेवा का मूल्य 1 करोड़ रुपया या उससे अधिक है तो उपभोक्ता कहां शिकायत करेगा?

(क) जिला फोरम में

(ख) राज्य आयोग में

(ग) राष्ट्रीय आयोग में

(घ) सर्वोच्च न्यायालय में

उत्तर (ग)

[30] उपभोक्ता द्वारा शिकायत करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगता है?

(क) 50 रुपये

(ख) 70 रुपये

(ग) 10 रुपये

(घ) कोई शुल्क नहीं

उत्तर (घ)

[31] हमारे देश में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब हुई?

(क) 1991 ईo में

(ख) 1993 ईo में

(ग) 1995 ईo में

(घ) 1997 ईo में

उत्तर (ख)

[32] सूचना का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है?

(क) वैधानिक

(ख) गैर कानूनी

(ग) धार्मिक

(घ) परम्परागत

उत्तर (क)

[33] भारत सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम कब पारित किया?

(क) 2004 ईo में

(ख) 2005 ईo में

(ग) 2006 ईo में

(घ) 2007 ईo में

उत्तर (ख)

[34] उपभोक्ता इंटरनेशनल की स्थापना किस वर्ष  हुई?

(क) 1982 ईo में

(ख) 1983 ईo में

(ग) 1984 ईo में

(घ) 1985 ईo में

उत्तर (घ)

error:
Scroll to Top