क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 4. जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन

जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन

जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन : क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 4. जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन के इस अध्याय में हमलोग वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 4. जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयआपदा प्रबंधन
अध्यायअध्याय 4
प्रकरणजीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन

क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 4. जीवनरक्षक आकस्मिक प्रबंधन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. आपदा प्रभावित क्षेत्र में खोजी एवं बचाव कार्य के लिए सर्वप्रथम कौन आगे आते हैं?

(क) स्थानीय लोग

(ख) सुरक्षा बल

(ग) पर्यटक

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

2. राहतकर्मियों का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(क) क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे में फंसे जीवित लोगों को बचाना

(ख) प्राथमिक उपचार देना

(ग) प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाना

(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर (घ)

3. निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण बचाव कर्मियों के लिए निजी उपकरण है?

(क) टॉर्च

(ख) गमबूट

(ग) सीटी

(घ) यह सभी

उत्तर (घ)

4. इनमें से कौन सा उपकरण बचाव दल के उपकरणों में शामिल नहीं है?

(क) घिरनी

(ख) पिस्तौल

(ग) हथौड़ा

(घ) रस्सी

उत्तर (ख)

5. आपदा प्रभावित लोगों के लिए निम्नांकित में से कौन जीवन रक्षक हो सकता है?

(क) राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक

(ख) राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवक

(ग) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

6. मलबे के नीचे दबे हुए लोगों का पता लगाने के लिए किस यंत्र की मदद ली जाती है?

(क) दूरबीन

(ख) इंफ्रारेड कैमरा

(ग) हेलीकॉप्टर

(घ) टेलिस्कोप

उत्तर (ख)

7. भूकंप के समय मलबे में दबे व्यक्ति का पता लगाने में कौन सबसे अधिक सहायक होता है?

(क) बायो राडार

(ख) इंफ्रारेड कैमरा

(ग) प्रशिक्षित कुत्ता

(घ) इनमें सभी

उत्तर (ग)

8. निम्न में से कौन ऐसे उपकरण है जिनका उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में असहाय पीड़ितों का पता लगाने के लिए किया जाता है?

(क) बायो रडार

(ख) इंफ्रारेड कैमरे

(ग) स्ट्रेचर

(घ) साधारण कैमरे

उत्तर (क)

9. सुनामी की स्थिति में लापता लोगों का पता लगाने के लिए किस यंत्र की सहायता ली जाती है?

(क) हेलीकॉप्टर

(ख) रडार

(ग) क एवं ख दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

10. सेफ्टी लेम्प का आविष्कार किसने किया था?

(क) क्रॉम्पटन

(ख) जेम्स हारग्रीव्स

(ग) हम्फ्री डेवी

(घ) जॉन के

उत्तर (ग)

11. बस्ती या मकान में आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए?

(क) अग्निशामक यंत्र को बुलाना

(ख) दरवाजे खिड़कियां लगाना

(ग) आग बुझने तक इंतजार करना

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

12. यदि बिजली के तारों में आग लगी हो तो तत्काल क्या करना चाहिए?

(क) तारों पर पानी डालना चाहिए

(ख) विद्युत कर्मियों के आने की प्रतीक्षा करनी चाहिए

(ग) मेन स्विच ऑफ कर देना चाहिए

(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर (ग)

13. भूकंप के दौरान सबसे पहले क्या करना चाहिए?

(क) कमरे के कोने में दीवार के सहारे खड़े हो जाना चाहिए

(ख) लेट जाना चाहिए

(ग) भाग जाना चाहिए

(घ) कुछ नहीं करना चाहिए

उत्तर (क)

14. प्रथम श्रेणी की जलन में त्वचा की ऊपरी परत कैसी हो जाती है?

(क) नीली

(ख) काली

(ग) पीली

(घ) लाल और शुष्क

उत्तर (घ)

15. आग से जलने की स्थिति में जले हुए स्थान पर क्या प्राथमिक उपचार करना चाहिए?

(क) ठंडा पानी डालना

(ख) गर्म पानी डालना

(ग) अस्पताल पहुंचाना

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

16. जलन में प्रभावित भाग पर क्या नहीं लगाना चाहिए?

(क) मक्खन

(ख) तेल

(ग) घी

(घ) ये सभी

उत्तर (घ)

17. क्षतिग्रस्त इमारत के अंदर चलते फिरते क्या नहीं करना चाहिए?

(क) आग सुलगाना

(ख) दीवारों के पास रहना

(ग) ढह गए हिस्से से बाहर निकली वस्तुओं को खींचना

(घ) इनमें से कुछ नहीं

उत्तर (क)

18. सीढ़ियों और रस्सियों का किस रूप में प्रयोग किया जा सकता है?

(क) हेलमेट

(ख) लाइफ जैकेट

(ग) स्ट्रेचर

(घ) इनमें से कुछ में नहीं

उत्तर (ग)

19. भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति गठित की गई है?

(क) गृह मंत्रालय

(ख) विदेश मंत्रालय

(ग) रक्षा मंत्रालय

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

20. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन० सी० सी०) की स्थापना भारत में कब की गई थी?

(क) 1947 ई० में

(ख) 1948 ई० में

(ग) 1949 ई० में

(घ) 1950 ई० में

उत्तर (ख)

21. देश का सर्वाधिक आपदाग्रस्त राज्य निम्न में से कौन सा है?

(क) बिहार

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) झारखंड

(घ) छत्तीसगढ़

उत्तर (क)

22. भारत के किस भाग में सुनामी की चेतावनी के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं?

(क) मरुस्थलीय भाग में

(ख) हिमालयी भाग में

(ग) प्रायद्वीप भाग में

(घ) तटीय भाग में

उत्तर (घ)

23. कोई भी प्रबंधन तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि उसमें –

(क) सरकार की सहभागिता न हो

(ख) आम लोगों की सहभागिता न हो

(ग) सेना की सहभागिता न हो

(घ) सभी की सहभागिता न हो

उत्तर (घ)

24. जब किसी आपदा से निपटने के लिए संकट राहत कोष पर्याप्त न हो तो संबंधित राज्य कहां से अतिरिक्त राशि प्राप्त करता है?

(क) राष्ट्रीय संकट आकस्मिकता निधि से

(ख) भारत सरकार के वित्त विभाग से

(ग) ‘क’ एवं ‘ख’ दोनों से

(घ) किसी से नहीं

उत्तर (क)

error:
Scroll to Top