क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 3. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी

प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी

प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी – क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 3. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी के इस अध्याय में हमलोग वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 3. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयआपदा प्रबंधन
अध्यायअध्याय 3
प्रकरणप्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी

क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 3. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: भूकम्प एवं सुनामी

1. भूकम्प कौन सी आपदा है?

(क) प्राकृतिक आपदा

(ख) रासायनिक आपदा

(ग) नाभिकीय आपदा

(घ) जैविक आपदा

उत्तर (क)

2. स्थल पर होने वाले कंपन को किस नाम से जाना जाता है?

(क) सुनामी

(ख) चक्रवात

(ग) भूकम्प

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

3. महाराष्ट्र में भूकम्प आने का कारण क्या था?

(क) अधिक रेल परिचालन

(ख) वृक्षारोपण आंदोलन

(ग) शहरीकरण

(घ) कोयला बांध का निर्माण

उत्तर (ग)

4. भूकम्प में कैसी इमारत अपेक्षाकृत अधिक कम्पायमान होती है?

(क) नीची

(ख) ऊंची

(ग) दूर दूर स्थित

(घ) चौड़ी

उत्तर (ख)

5. भूकम्प रोधी इमारत का नक्शा कैसा होना चाहिए?

(क) साधारण तथा वर्गाकार

(ख) साधारण तथा वृत्ताकार

(ग) साधारण तथा आयताकार

(घ) कोई नहीं

उत्तर (ग)

6. भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में इमारतों पर निम्न में से किसके अनुसार प्रभाव पड़ता है?

(क) बनावट

(ख) लागत

(ग) सजावट

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

7. गहनता और बारंबारता में अंतर के आधार पर भारत को कितने भूकंपीय क्षेत्रों में बांटा गया है?

(क) दो

(ख) तीन

(ग) चार

(घ) पांच

उत्तर (घ)

8. बिहार किस भूकम्प जोन में आता है?

(क) जोन -3

(ख) जोन -4

(ग) जोन -5

(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर (क)

9. जम्मू कश्मीर किस भूकम्प क्षेत्र में आता है?

(क) क्षेत्र -2

(ख) क्षेत्र -3

(ग) क्षेत्र -4

(घ) क्षेत्र -5

उत्तर (घ)

10. असम घाटी भूकम्प के किस जोन में आता है?

(क) जोन -3

(ख) जोन -4

(ग) जोन -5

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

11. भारत का दक्षिणी पठार किस भूकम्प क्षेत्र में आता है?

(क) क्षेत्र -1

(ख) क्षेत्र -2

(ग) क्षेत्र -3

(घ) क्षेत्र -4

उत्तर (क)

12. भू-वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पर प्रतिदिन भूकम्प के कितने झटके आते हैं?

(क) 2500

(ख) 3500

(ग) 3000

(घ) 4000

उत्तर (ख)

13. भारत में विनाशकारी भूकम्प कब आया?

(क) 1933 ई० में

(ख) 1934 ई० में

(ग) 1935 ई० में

(घ) 1936 ई० में

उत्तर (ख)

14. भूकम्प केंद्र के उर्ध्वाधर पृथ्वी पर स्थित केंद्र को क्या कहा जाता है? अथवा, भूपटल के नीचे का वह स्थल जहां भूकम्प का जन्म होता है क्या कहलाता है?

(क) भूकम्प केंद्र

(ख) अधि केंद्र

(ग) अनु केंद्र

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

15. भूकम्प से पृथ्वी की सतह पर पहुंचने वाली सबसे पहली तरंगों को किस नाम से जाना जाता है?

(क) पी-तरंग

(ख) एस-तरंग

(ग) एल-तरंग

(घ) टी-तरंग

उत्तर (क)

16. सुनामी क्या है?

(क) एक ज्वालामुखी पहाड़

(ख) विनाशकारी समुद्री लहर

(ग) सूर्य की भीषण गर्मी

(घ) वर्षा ऋतु में नदियों में बाढ़ आना

उत्तर (ख)

17. सुनामी किस भाषा का शब्द है?

(क) हिंदी

(ख) अंग्रेजी

(ग) जापानी

(घ) अरबी

उत्तर (ग)

18. जापानी भाषा में सुनामी का अर्थ होता है?

(क) नर पिशाच

(ख) भयंकर दैत्य

(ग) ड्रैगन

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ख)

19. महासागर की तली पर होने वाले कंपन को क्या कहा जाता है?

(क) भूकम्प

(ख) चक्रवात

(ग) सुनामी

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

20. सुनामी किस स्थान पर आती है?

(क) आसमान

(ख) समुद्र

(ग) स्थल

(घ) इनमें कोई नहीं

उत्तर (ख)

21. सुनामी का प्रमुख कारण क्या है?

(क) समुद्र में भूकम्प का आना

(ख) द्वीप पर भूकम्प का आना

(ग) स्थलीय क्षेत्र पर भूकम्प का आना

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

22. निम्नलिखित में से सुनामी का मुख्य कारण कौन है?

(क) समुद्री भूकम्प

(ख) ज्वार भाटा

(ग) समुद्री जल का बढ़ना

(घ) जहाजों का आवागमन

उत्तर (क)

23. भूकम्प अथवा सुनामी से बचाव का इनमे से कौन सा तरीका सही नहीं है?

(क) भूकम्प के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेना

(ख) भूकम्प विरोधी भवनों का निर्माण करना

(ग) गैर सरकारी संगठनों द्वारा राहत कार्य हेतु तैयार रहना

(घ) भगवान भरोसे बैठे रहना

उत्तर (घ)

24. भारत सुनामी से कब प्रभावित हुआ?

(क) 26 दिसंबर 2004 ई० में

(ख) 26 दिसंबर 2005 ई० में

(ग) 26 दिसंबर 2006 ई० में

(घ) 26 दिसंबर 2007 ई० में

उत्तर (क)

25. चिली में सुनामी का कहर सबसे पहले कब आया?

(क) 1950 ई० में

(ख) 1955 ई० में

(ग) 1960 ई० में

(घ) 1965 ई० में

उत्तर (ग)

26. गुड फ्राइडे सुनामी कब आया था?

(क) 1961 ई० में

(ख) 1962 ई० में

(ग) 1963 ई० में

(घ) 1964 ई० में

उत्तर (घ)

27. 26 दिसंबर 2004 ई० को विश्व के किस हिस्से में भयंकर सुनामी आया था?

(क) पश्चिम एशिया

(ख) प्रशांत महासागर

(ग) अटलांटिक महासागर

(घ) बंगाल की खाड़ी

उत्तर (घ)

28. 2011 ई० में जापान में भूकम्प एवं सुनामी किस दिन आया था?

(क) 7 मार्च को

(ख) 9 मार्च को

(ग) 11 मार्च को

(घ) 13 मार्च को

उत्तर (ग)

29. 26 दिसंबर 2004 को बंगाल की खाड़ी में सुनामी लहरें आई थी इसके कारण कितने लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा?

(क) लगभग एक लाख

(ख) लगभग दो लाख

(ग) लगभग तीन लाख

(घ) लगभग चार लाख

उत्तर (ग)

30. 26 दिसंबर 2004 को बंगाल की खाड़ी में सुनामी लहरें आई थी इसके कारण निकोबार द्वीप का कौन सा भाग समुद्र के गर्भ में समा गया था?

(क) उत्तरी भाग

(ख) दक्षिणी भाग

(ग) पूर्वी भाग

(घ) पश्चिमी भाग

उत्तर (ख)

31. इनमें कौन क्षेत्र भूस्खलन से अधिक प्रभावित होता है?

(क) कश्मीर और उत्तराखंड

(ख) ओडिशा और आंध्र प्रदेश

(ग) झारखंड

(घ) मध्य प्रदेश

उत्तर (क)

32. भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ढलान पर मकान बनाया जाता है-

(क) असुरक्षित है

(ख) हितकारी है

(ग) लाभकारी है

(घ) उपयोगी है

उत्तर (क)

33. आपदाओं के समय सुरक्षा एवं पुनर्वास संबंधी उपायों को कार्यान्वित करने के लिए केंद्रीय सरकार द्वारा बनाया गया प्रभाव क्या कहलाता है

(क) राष्ट्रीय बाढ़ आयोग

(ख) इंटर गवर्नमेंट पैनल ऑफ क्लाइमेट चेंज

(ग) भवन निर्माण प्राधिकरण

(घ) आपदा प्रबंधन प्राधिकरण

उत्तर (घ)

error:
Scroll to Top