क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़

प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़

प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़ : क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़ के इस अध्याय में हमलोग वार्षिक मैट्रिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।

क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़

पाठ्यपुस्तकBSTBPC
कक्षाकक्षा-10
विषयआपदा प्रबंधन
अध्यायअध्याय 2
प्रकरणप्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़

क्लास 10 आपदा प्रबंधन अध्याय 2. प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन: बाढ़ एवं सुखाड़ के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह

1. बाढ़ किस प्रकार की आपदा है?

(क) प्राकृतिक आपदा

(ख) मानव जनित आपदा

(ग) सामान्य आपदा

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

2. बाढ़ का प्रकोप भारत में कितने राज्यों में है?

(क) 10

(ख) 15

(ग) 05

(घ) 20

उत्तर (ख)

3. बिहार के कितने जिले बाढ़ से प्रभावित है?

(क) 25

(ख) 26

(ग) 27

(घ) 28

उत्तर (घ)

4. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?

(क) जल की अधिकता

(ख) नदी की तली में अवसाद का जमाव

(ग) वर्षा का अत्यधिक होना

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

5. बिहार का कौन सा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है?

(क) पूर्वी बिहार

(ख) दक्षिणी बिहार

(ग) पश्चिमी बिहार

(घ) उत्तरी बिहार

उत्तर (घ)

6. उत्तर बिहार का कौन सा भाग सबसे अधिक बाढ़ ग्रस्त है?

(क) पूर्वी

(ख) पश्चिमी

(ग) दक्षिणी

(घ) उत्तरी

उत्तर (क)

7. बिहार की सबसे बड़ी त्रासदी क्या है?

(क) भूस्खलन

(ख) चक्रवात

(ग) बाढ़

(घ) सुखाड़

उत्तर (ग)

8. बाढ़ से सबसे अधिक हानि होती है –

(क) फसलों को

(ख) पशुओं को

(ग) भवनों को

(घ) उपरोक्त सभी को

उत्तर (घ)

9. निम्नलिखित में से किस नदी को बिहार का शोक कहा गया है?

(क) गंगा

(ख) गंडक

(ग) कोसी

(घ) पुनपुन

उत्तर (ग)

10. 2008 ई० में भारत नेपाल के सीमा पर कुशहा के पास तटबंध के टूटने से आई बाढ़ ने किस नदी की धारा बदल दी थी?

(क) कोसी

(ख) गंडक

(ग) गंगा

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

11. बाढ़ के समय लोगों को निम्न में से किस स्थान पर जाना चाहिए?

(क) ऊंची भूमि वाले स्थान पर

(ख) गांव के बाहर

(ग) जहां है उसी स्थान पर

(घ) खेतों में

उत्तर (क)

12. भारत सरकार ने कब राष्ट्रीय बाढ़ आयोग का गठन किया?

(क) 1974 ई० में

(ख) 1975 ई० में

(ग) 1976 ई० में

(घ) 1977 ई० में

उत्तर (ग)

13. प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़ जैसी आपदा का दुष्प्रभाव कैसा होता है?

(क) अत्यंत व्यापक

(ख) कुछ नहीं

(ग) बहुत थोड़ा

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

14. नागार्जुन परियोजना किस नदी पर है?

(क) कावेरी नदी पर

(ख) कृष्णा नदी का

(ग) यमुना नदी पर

(घ) गंगा नदी पर

उत्तर (ख)

15. भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर है?

(क) सतलज नदी

(ख) कोसी नदी

(ग) यमुना नदी

(घ) गंडक नदी

उत्तर (क)

16. दुनिया का सबसे ऊंचा आस्वान बांध किस नदी पर है?

(क) नील नदी पर

(ख) ब्रह्मपुत्र नदी पर

(ग) गंगा नदी पर

(घ) कोसी नदी पर

उत्तर (क)

17. भारत में जून से सितंबर तक कुल वर्षा की कितने प्रतिशत वर्षा होती है?

(क) 20 प्रतिशत

(ख) 30 प्रतिशत

(ग) 40 प्रतिशत

(घ) 75 प्रतिशत

उत्तर (घ)

18. भारत में कितनी भूमि अवक्रमित है?

(क) 10 करोड़ हेक्टेयर

(ख) 20 करोड़ हेक्टेयर

(ग) 5 करोड़ हेक्टेयर

(घ) 8 करोड़ हेक्टेयर

उत्तर (क)

19. सुखाड़ किस प्रकार की आपदा है?

(क) प्राकृतिक आपदा

(ख) मानवीय आपदा

(ग) सामान्य आपदा

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

20. सुखाड़ कितने प्रकार के होते हैं?

(क) एक

(ख) दो

(ग) तीन

(घ) चार

उत्तर (ग)

21. सूखे की स्थिति किस प्रकार आती है?

(क) अचानक

(ख) पूर्व सूचना के अनुसार

(ग) धीरे-धीरे

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (ग)

22. सूखे के लिए जिम्मेवार कारक है –

(क) वर्षा की कमी

(ख) भूकम्प

(ग) बाढ़

(घ) ज्वालामुखी

उत्तर (क)

23. सूखे के बचाव का एक मुख्य तरीका है –

(क) नदियों को आपस में जोड़ देना

(ख) वर्षा जल संग्रह

(ग) बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करना

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

24. नमी के अभाव के कारण भारत में कितने प्रतिशत भूमि में सूखे के संकट की संभावना बनी रहती है?

(क) 48

(ख) 58

(ग) 68

(घ) 78

उत्तर (ग)

25. कृषि सुखाड़ किसके अभाव में होता है?

(क) मिट्टी के अवक्षय के कारण

(ख) मिट्टी की लवणता के कारण

(ग) जल के अभाव में

(घ) मिट्टी की नमी के अभाव में

उत्तर (घ)

26. सन 2001 ई० में भारत के कितने राज्य भयंकर सूखा ग्रस्त थे?

(क) 5

(ख) 6

(ग) 7

(घ) 8

उत्तर (घ)

27. बिहार को कब भयंकर सूखे का सामना करना पड़ा था?

(क) 1966 ई० में

(ख) 1967 ई० में

(ग) 1968 ई० में

(घ) 1969 ई० में

उत्तर (ख)

28. भारत में प्रतिवर्ष कितने लोग सूखे की मार झेलते हैं?

(क) लगभग 4 करोड़ लोग

(ख) लगभग 5 करोड़ लोग

(ग) लगभग 6 करोड़ लोग

(घ) लगभग 7 करोड़ लोग

उत्तर (ख)

29. 50 cm से कम वर्षा वाले क्षेत्रों में कौन सी स्थिति उत्पन्न होती है?

(क) सुखाड़

(ख) भूकम्प

(ग) बाढ़

(घ) सुनामी

उत्तर (क)

30. सिंचाई आयोग के अनुसार देश का कितना प्रतिशत भू-भाग हर साल सुखाड़ से प्रभावित होता है?

(क) 10 प्रतिशत

(ख) 15 प्रतिशत

(ग) 16 प्रतिशत

(घ) 20 प्रतिशत

उत्तर (ग)

31. आकस्मिक प्रबंधन का प्रमुख घटक निम्न में से कौन है?

(क) स्वयंसेवी संगठन

(ख) गांव या मुहल्ला

(ग) स्थानीय प्रशासन

(घ) इनमें सभी

उत्तर (घ)

32. आपदा प्रबंधन किया जाता है?

(क) जिला स्तर पर

(ख) राज्य स्तर पर

(ग) राष्ट्रीय स्तर पर

(घ) इनमें सभी स्तर पर

उत्तर (घ)

33. प्रखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए किसी उत्तरदाई माना गया है?

(क) जिला मजिस्ट्रेट को

(ख) पंचायत समिति को

(ग) आपदा प्रबंधन विभाग को

(घ) इनमें सभी को

उत्तर (ख)

34. भारत में चक्रवात आने की अवधि क्या है?

(क) जनवरी-फरवरी

(ख) जून-जुलाई

(ग) अगस्त-सितंबर

(घ) अक्टूबर-नवंबर

उत्तर (घ)

35. निम्नलिखित में से कौन चक्रवात प्रभावित राज्य है?

(क) आंध्र प्रदेश

(ख) गुजरात

(ग) तमिलनाडु

(घ) इनमें सभी

उत्तर (घ)

36. बंगाल की खाड़ी का चक्रवात किस महीने में अधिक सक्रिय रहता है?

(क) मई-जून

(ख) जुलाई-अगस्त

(ग) अक्टूबर-नवंबर

(घ) दिसंबर-जनवरी

उत्तर (ग)

37. हिमस्खलन किस भाग में होता है?

(क) पर्वतीय भाग में

(ख) मैदानी भाग में

(ग) क एवं ख दोनों ने

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर (क)

38. भारत में कहां कृत्रिम जलाशय बनाए गए हैं?

(क) सरदार सरोवर पर

(ख) गोविंद सागर पर

(ग) नागार्जुन सागर पर

(घ) सभी सत्य है

उत्तर (घ)

39. मानव द्वारा बनाए गए जल प्रवाह के मार्ग है?

(क) नहर

(ख) पईन

(ग) आहर

(घ) इनमें सभी

उत्तर (घ)

40. निम्न में से कौन प्राथमिक उपचार का सामान है?

(क) बैंडेज एवं टेप

(ख) सीढ़ी

(ग) लाइफ जैकेट

(घ) टॉर्च

उत्तर (क)

error:
Scroll to Top