![मानचित्र अध्ययन](https://www.seemanchalacademy.com/wp-content/uploads/2021/07/6.-मानचित्र-अध्ययन-1024x403.png)
मानचित्र अध्ययन : क्लास 10 भूगोल अध्याय 6. मानचित्र अध्ययन के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।
क्लास 10 भूगोल अध्याय 6. मानचित्र अध्ययन
पाठ्यपुस्तक | BSTBPC |
कक्षा | कक्षा-10 |
विषय | भूगोल |
अध्याय | अध्याय 6 |
प्रकरण | मानचित्र अध्ययन |
क्लास 10 भूगोल अध्याय 6. मानचित्र अध्ययन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह
1. पहाड़ी छायाकरण विधि में भूआकृतियों पर किस दिशा से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है?
(क) उत्तर-पूर्व
(ख) दक्षिण-पूर्व
(ग) पश्चिमोत्तर
(घ) दक्षिण-पश्चिम
उत्तर (ग) पश्चिमोत्तर
2. यदि भूमि की ढाल को छोटी-छोटी और सटी हुई रेखाओं से प्रदर्शित किया गया हो तो इसे क्या कहा जाता है?
(क) छायाकरण
(ख) हैश्यूर
(ग) समोच्च रेखाएं
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर (ख) हैश्यूर
3. उच्चावच प्रदर्शन की हैश्यूर विधि का विकास किसने किया था?
(क) गुटेनबर्ग
(ख) लेहमान
(ग) गिगर
(घ) रिटर
उत्तर (ख) लेहमान
4. भारत के सादे मानचित्र में दक्षिणी पठार को प्रदर्शित करना हो, तो किस रंग से उसकी पुताई करना उपयुक्त होगा?
(क) हरे रंग से
(ख) भूरे रंग से
(ग) नीले रंग से
(घ) काले रंग से
उत्तर (ख) भूरे रंग से
5. स्तर रंजन विधि में मानचित्र में नीले रंग से किस प्रकार के भाग को दिखाया जाता है?
(क) पर्वत
(ख) पठार
(ग) वन क्षेत्र
(घ) जलीय भाग
उत्तर (घ) जलीय भाग
6. प्राकृतिक मानचित्र में मरूभूमि को किस रंग से प्रदर्शित किया जाता है?
(क) लाल
(ख) पीला
(ग) नीला
(घ) हरा
उत्तर (ख) पीला
7. तल चिन्ह की सहायता से चिन्हित ऊंचाई को उस स्थान का क्या कहा जाता है?
(क) विशेष ऊंचाई
(ख) स्थानिक ऊंचाई
(ग) त्रिकोणमितीय स्टेशन
(घ) समोच्च रेखा
उत्तर (ख) स्थानिक ऊंचाई
8. इनमें उच्चावच प्रदर्शन की सर्वोत्तम विधि कौन मानी जाती है?
(क) पर्वतीय छाया
(ख) हैश्यूर
(ग) कंटूर या समोच्च रेखा
(घ) स्तर रंजन
उत्तर (ग) कंटूर या समोच्च रेखा
9. इनमें कौन सा कथन सही?
(क) भूमि की ढाल दिखाने के लिए छोटी-छोटी और सटी रेखाओं से भी काम लिया जाता है जिन्हें हैश्यूर कहते हैं
(ख) प्राकृतिक मानचित्र में मैदानी भाग को हरे रंग से प्रदर्शित किया जाता है
(ग) समुद्र की सतह के समानांतर समान ऊंचाई वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा समोच्च रेखा या कंटूर कहलाती है
(घ) उपर्युक्त सभी कथन सही है
उत्तर (घ)
10. यदि समोच्च रेखाओं द्वारा किसी नदी को प्रदर्शित करने में दो या दो से अधिक रेखाएं एक ही बिंदु पर मिलती दिखाई गई हो तो उस स्थान पर किस प्रकार की भुआकृति का अनुमान लगाया जाता है?
(क) झील
(ख) पहाड़
(ग) जलप्रपात
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर (ग) जलप्रपात
11. जब समोच्च रेखाएं संकेंद्रीय वृत्ताकार हो जिनके बीच की वृत्तीय रेखा अधिक ऊंचाई प्रदर्शित करती हो तो इससे किस प्रकार की भुआकृति का अनुमान लगाया जाता है?
(क) पहाड़
(ख) पठार
(ग) नदी घाटी
(घ) जलप्रपात
उत्तर (क) पहाड़
12. किस स्थलाकृति को प्रदर्शित करने के लिए कंटूर रेखाओं द्वारा गोल या चौकोर आकृति बनाई जाती है तथा उनके बीच में दूर तक खाली जगह छोड़ी जाती है?
(क) पहाड़ को
(ख) पठार को
(ग) जलप्रपात को
(घ) नदी घाटी को
उत्तर (ख) पठार को
13. कंटूर द्वारा प्रदर्शित किसी भूभाग के मानचित्र पर यदि कोई कई कंटूर रेखाएं एक बिंदु से मिलती हुई आगे बढ़ जाए तो उस बिंदु पर किस स्थलाकृति का अनुमान लगाया जा सकता है?
(क) धीमी ढाल का
(ख) नदी घाटी का
(ग) झील का
(घ) जलप्रपात का
उत्तर (घ) जलप्रपात का
14. यदि समोच्च रेखाएं एक दूसरे से बहुत अधिक दूरी पर खींची गई हो तो इनसे किस प्रकार की भुआकृति का प्रदर्शन होता है?
(क) धीमी ढाल
(ख) खड़ी ढाल
(ग) सागर तल
(घ) सीढ़ीनुमा ढाल
उत्तर (क) धीमी ढाल
15. यदि मानचित्र में क्रमानुसार पहली-दूसरी समोच्च रेखाएं सटी-सी, फिर उनसे दूर तीसरी-चौथी समोच्च रेखाएं सटी-सी और उनसे दूर पांचवी-छठी समोच्च रेखाएं सटी-सी रहे, तो उससे किस ढाल का पता चलता है?
(क) खड़ी ढाल का
(ख) धीमी ढाल का
(ग) सीढ़ीनुमा ढाल का
(घ) समा ढाल का
उत्तर (ग) सीढ़ीनुमा ढाल का
16. V-आकार की समोच्च रेखाएं किस स्थलाकृति के प्रदर्शन के लिए खींची जाती है?
(क) पठार के
(ख) बाहुकूट के
(ग) ज्वालामुखी पहाड़ के
(घ) झील के
उत्तर (ख) बाहुकूट के