![1. भारत- संसाधन, विकास और उपयोग](https://www.seemanchalacademy.com/wp-content/uploads/2021/06/1.-भारत-संसाधन-विकास-और-उपयोग-1024x339.png)
भूमि और मृदा संसाधन: क्लास 10 भूगोल अध्याय 1. भारत- संसाधन, विकास और उपयोग के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का आध्यान करेंगे ।
क्लास 10 भूगोल अध्याय 1. भारत- संसाधन, विकास और उपयोग
पाठ्यपुस्तक | BSTBPC |
कक्षा | कक्षा-10 |
विषय | भूगोल |
अध्याय | अध्याय 1 |
प्रकरण | भारत- संसाधन, विकास और उपयोग |
क्लास 10 भूगोल अध्याय 1. भारत- संसाधन, विकास और उपयोग के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह
1. मानव सबसे बड़ा संसाधन है क्योंकि?
(क) वह अपनी प्रतिभा से वस्तुओं का उत्पादन और उपयोग करता है
(ख) वह संसाधनों का उपभोक्ता है
(ग) वह देश का शासक है
(घ) वह रहने के लिए अपना घर बनाता है
उत्तर (क)
2. इनमें कौन कथन सही नहीं है?
(क) प्रकृति की सभी वस्तुएं जो देखने में आती है, संसाधन है
(ख) संसाधन हुआ नहीं करते बना करते हैं
(ग) जब जलप्रपात का उपयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाए तब वह संसाधन की श्रेणी में आ जाता है
(घ) खनिजों का निष्कासन कर जब हम उन्हें उपयोग में लाते हैं तो वे खनिज संसाधन बन जाते
उत्तर (क)
3. निम्नांकित में कौन प्राकृतिक संसाधन नहीं है?
(क) वन
(ख) नदियां
(ग) नगर
(घ) खनिज
उत्तर (ग)
4. इनमें कौन अजैविक संसाधन है?
(क) पक्षी
(ख) मनुष्य
(ग) पेड़ पौधे
(घ) अबरक
उत्तर (घ)
5. इनमें कौन मानवकृत संसाधन है?
(क) सड़क
(ख) नदी
(ग) वन
(घ) खनिज
उत्तर (क)
6. इनमें कौन नवीकरणीय संसाधन है?
(क) खनिज तेल
(ख) कोयला
(ग) वन
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर (ग)
7. इनमें कौन नवीकरणीय संसाधन है?
(क) मछलियां
(ख) नदियां
(ग) वन्य जीव
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
8. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?
(क) नवीकरणीय
(ख) अनवीकरणीय
(ग) जैव
(घ) मानवकृत
उत्तर (ख)
9. कोयला किस प्रकार का संसाधन है?
(क) अनवीकरणीय
(ख) नवीकरणीय
(ग) जैव
(घ) अजैव
उत्तर (क)
10. सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन सा संसाधन है?
(क) मानव कृत
(ख) पुनः पूर्तियोग्य
(ग) अजैव
(घ) अचक्रीय
उत्तर (ख)
11. ज्वारीय ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है?
(क) नवीकरणीय
(ख) अजैव
(ग) मानव कृत
(घ) जैव
उत्तर (क)
12. इनमें किस प्राकृतिक संसाधन का भंडार सीमित है?
(क) खनिज तेल का
(ख) सौर ऊर्जा का
(ग) हवा का
(घ) पानी का
उत्तर (क)
13. झारखंड का स्वर्ण क्षेत्र किस प्रकार के संसाधन का उदाहरण है?
(क) संचित भंडार
(ख) ज्ञात भंडार
(ग) भंडारित
(घ) सामान्य
उत्तर (क)
14. इनमें किस का कार्य संसाधन नहीं कहलाता है?
(क) भीखमंगा
(ख) फिल्म एक्टर
(ग) स्कूल या कॉलेज का शिक्षक
(घ) धनोपार्जन में लगा चित्रकार
उत्तर (क)
15. इनमें कौन मछलियों के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है?
(क) वर्षा जल
(ख) सागर जल
(ग) दूषित जल
(घ) मानव निर्मित बांध
उत्तर (ग)
16. संसाधनों के नियोजन के लिए इनमें कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाती है?
(क) देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों की पहचान करना
(ख) संसाधन की मात्रा एवं गुणात्मक स्तर का निर्धारण करना
(ग) विकास की योजनाओं को चरणबद्ध रूप से तैयार करना
(घ) इनमें सभी
उत्तर (घ)
17. सागर तट से 12 समुद्री मील, अर्थात 19.2 किलोमीटर तक के महासागरीय क्षेत्र में पाए जाने वाले संसाधन किस प्रकार के संसाधन है
(क) निजी
(ख) राष्ट्रीय
(ग) अंतरराष्ट्रीय
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर (ख)
18. सागर तट से कितने किलोमीटर तक के महासागरीय क्षेत्र में पाए जाने वाले संसाधन किसी देश की राष्ट्रीय संपत्ति है?
(क) 10.2
(ख) 15.2
(ग) 12.2
(घ) 19.2
उत्तर (घ)
19. तटरेखा से कितने किलोमीटर तक का महासागरीय क्षेत्र किसी देश का अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र माना जाता है?
(क) 100
(ख) 200
(ग) 150
(घ) 250
उत्तर (ख)
20. संसार का सबसे कीमती संसाधन कौन है?
(क) पशु
(ख) वन
(ग) खनिज
(घ) नदियां
उत्तर (ग)
21. डाकू की अर्थव्यवस्था का संबंध है?
(क) संसाधन संग्रहण से
(ख) संसाधन के विदोहन से
(ग) संसाधन के नियोजित दोहन से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (ख)
22. प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण के लिए 1968 में कौन-सा कनवेंशन हुआ था?
(क) अफ्रीकी कनवेंशन
(ख) वेटलैंडस कनवेंशन
(ग) विश्व आपदा कनवेंशन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर (क)