![क्लास 10 इतिहास अध्याय 3. हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन](https://www.seemanchalacademy.com/wp-content/uploads/2022/10/हिन्द-चीन-में-राष्ट्रवादी-आंदोलन-1024x288.png)
हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन: क्लास 10 इतिहास अध्याय 3. हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन के इस अध्याय में हमलोग मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए महत्वपूर्ण अब्जेक्टिव एवं सब्जेक्टिव प्रश्नों का अध्ययन करेंगे।
क्लास 10 इतिहास अध्याय 3. हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन
पाठ्यपुस्तक | BSTBPC |
कक्षा | कक्षा-10 |
विषय | इतिहास |
अध्याय | अध्याय 3 |
प्रकरण | हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन |
क्लास 10 इतिहास अध्याय 3. हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का संग्रह
1. हिन्द-चीन में कौन राष्ट्र शामिल नहीं था?
(क) वियतनाम
(ख) लाओस
(ग) चीन
(घ) कंबोडिया
उत्तर (ग)
2. अंकोरवाट का मंदिर किस देश में बनाया गया?
(क) कंबोडिया
(ख) लाओस
(ग) वियतनाम
(घ) थाईलैंड
उत्तर (क)
3. हिन्द-चीन में आने वाले पहले व्यापारी थे?
(क) डच
(ख) अंग्रेज
(ग) पुर्तगाल
(घ) फ्रांसीसी
उत्तर (ग)
4. फ्रेंच-इंडो-चाइना की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(क) 1802 में
(ख) 1858 में
(ग) 1883 में
(घ) 1887 में
उत्तर (घ)
5. हिन्द-चीन में ‘कोलोन’ किन्हे कहा जाता है?
(क) विद्यार्थीयों को
(ख) सैनिकों को
(ग) फ्रांसीसी नागरिकों को
(घ) चीनी नागरिकों को
उत्तर (ग)
6. हिन्द चीन में बसने वाले फ्रांसीसी कहे जाते थे?
(क) फ्रांसीसी
(ख) शासक
(ग) कोलोन
(घ) जेनरल
उत्तर (ग)
7. नरोत्तम सिंहानुक कहाँ का शासक था?
(क) वियतनाम
(ख) लाओस
(ग) थाईलैंड
(घ) कंबोडिया
उत्तर (घ)
8. लियांग किचाओ कौन था?
(क) चीनी सुधारक
(ख) जापानी दार्शनिक
(ग) वियतनामी क्रांतिकारी
(घ) इनमे कोई नहीं
उत्तर (क)
9. वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक कौन थे?
(क) हो-ची-मिन्ह
(ख) न्गुयेन आन्ह
(ग) राजा फूत्से
(घ) हुइन्ह फू सो
उत्तर (क)
10. “दि हिस्ट्री ऑफ दि लॉस ऑफ वियतनाम” नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
(क) जॉन वेन
(ख) जॉन फोर्ड कपोला
(ग) फान बोई चाऊ
(घ) फन चू त्रिन्ह
उत्तर (ग)
11. वियतनाम युद्ध की समाप्ति किस अमेरिकी राष्ट्रपति के समय में हुई?
(क) जॉर्ज वाशिंगटन
(ख) निक्सन
(ग) जॉन एफ कैनेडी
(घ) रुजवेल्ट
उत्तर (ख)
12. जेनेवा समझौता किस वर्ष हुआ था?
(क) 1945 में
(ख) 1946 में
(ग) 1954 में
(घ) 1973 में
उत्तर (ग)
13. प्राचीनकाल मे वियतनाम पर किस सभ्यता–संस्कृति का प्रभाव था?
(क) चीनी
(ख) भारतीय
(ग) जापानी
(घ) मंगोल
उत्तर (क)
14. अंकोरवाट के मंदिर का निर्माण किस ने करवाया था?
(क) श्रीमार ने
(ख) कम्बु स्वयंभुव ने
(ग) सूर्यवर्मा द्वितीय ने
(घ) नोरोडोम सिहानुक ने
उत्तर (ग)
15. कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित राज्य किस वर्ष बना?
(क) 1862 में
(ख) 1863 में
(ग) 1873 में
(घ) 1874 में
उत्तर (ख)
16. इंडो-चाइना को किस देश ने अपने उपनिवेश के रूप मे विकसित किया?
(क) ब्रिटेन ने
(ख) चाइना ने
(ग) जापान ने
(घ) फ्रांस ने
उत्तर (घ)
17. वियतनाम में तोंकिन फ्री स्कूल किस उद्देश्य से स्थापित किया गया?
(क) सैनिक शिक्षा देने के लिए
(ख) धार्मिक शिक्षा देने के लिए
(ग) परंपरागत शिक्षा देने के लिए
(घ) पश्चिमी शिक्षा देने के लिए
उत्तर (घ)
18. वियतनाम में अन्नामी दल की स्थापना किस ने की थी?
(क) जोन्गुएन आई ने
(ख) फन बोई चाऊ ने
(ग) फन चू त्रिन्ह ने
(घ) हो ची मिन्ह ने
उत्तर (क)
19. वियतनाम में ‘स्कॉलर रिवोल्ट’ किसके विरुद्ध हुआ था?
(क) सरकारी नौकरियों से वंचित किए जाने के विरुद्ध
(ख) उच्च शैक्षिणीक संस्थाओं में प्रवेश पर प्रतिबंध के विरुद्ध
(ग) प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंध के विरुद्ध
(घ) ईसाइयत के विरुद्ध
उत्तर (घ)
20. ‘होआ हाओ’ आंदोलन किस प्रकृति का था?
(क) क्रांतिकारी
(ख) धार्मिक
(ग) साम्राज्यवादी समर्थक
(घ) क्रांतिकारी धार्मिक
उत्तर (घ)
21. ‘होआ हाओ’ आंदोलन का प्रणेता कौन था?
(क) हुइन्ह फू सो
(ख) न्गुयेन थाट थान्ह
(ग) लियांग किचाओ
(घ) फन बोई चाऊ
उत्तर (क)
22. रेवोल्यूशनरी सोसायटी (दुई तान होई) की स्थापना किस ने की थी?
(क) कुआंग दे ने
(ख) फान बोई चाऊ ने
(ग) फान चू त्रिन्ह ने
(घ) त्रियू अयू ने
उत्तर (ख)
23. फान चू त्रिन्ह किसमे विश्वास रखते थे?
(क) राजतंत्रिक व्यवस्था में
(ख) गणतंत्रात्मक व्यवस्था में
(ग) साम्यवादी व्यवस्था में
(घ) सैनिक व्यवस्था में
उत्तर (ख)
24. हो ची मिन्ह का शाब्दिक अर्थ क्या है?
(क) क्रांतिकारी
(ख) सुधारक
(ग) पथप्रदर्शक
(घ) दार्शनिक
उत्तर (ग)
25. वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना किस वर्ष हुई?
(क) 1943 में
(ख) 1944 में
(ग) 1945 में
(घ) 1946 में
उत्तर (ग)
26. किस राष्ट्रपति के शासनकाल में अमेरिका ने वियतनाम युद्ध में पहली बार भाग लिया?
(क) वुडरो विल्सन के शासनकाल में
(ख) रुजवेल्ट के शासनकाल में
(ग) कैनेडी के शासनकाल में
(घ) निक्सन के शासनकाल में
उत्तर (ग)
27. संयुक्त वियतनाम का गठन किस वर्ष हुआ?
(क) 1954 में
(ख) 1968 में
(ग) 1974 में
(घ) 1975 में
उत्तर (घ)
28. नियो-लियो-हकसत (एन. एल. एच. एस.) किसकी राजनीतिक पार्टी थी ?
(क) वियेतमिन्ह की
(ख) वियतकांग की
(ग) पाथेट लाओ की
(घ) जनरल लोन नोल की
उत्तर (ग)
29. लाल खमेर सेना किसकी थी?
(क) कैप्टन कंगली की
(ख) सिहानुक की
(ग) पोलपोट की
(घ) हेंग सामरिन की
उत्तर (ख)
30. किस प्रसिद्ध दार्शनिक ने एक अदालत लगाकर अमेरिका को वियतनाम युद्ध के लिए दोषी करार दिया?
(क) रसेल
(ख) हो ची मिन्ह
(ग) नरोत्तम सिंहानुक
(घ) रूसो
उत्तर (क)
31. मार्च 1946 में फ्रांस एवं वियतनाम के बीच होने वाला समझौता किस नाम से जाना जाता है?
(क) जेनेवा समझौता
(ख) हनोई समझौता
(ग) पेरिस समझौता
(घ) धर्मनिरपेक्ष समझौता
उत्तर (ख)