Class-10th Notes in Hindi

Class-10th Notes in Hindi

Class-10th Notes in Hindi- प्रिय साथियों यदि आप बिहार बोर्ड या सी. बी. एस. सी. बोर्ड के विद्यार्थी है और आप विज्ञान, सामाजिक-विज्ञान, गणित आदि विषयों के हिन्दी में नोट्स चाहते है तो आप सही वेबसाईट पर विज़िट कर रहे है। जहा हम अपने पोस्ट के माध्यम से आप को विभिन्न विषयों के बेहतरीन नोट्स बहुत ही आसान भाषा में बनाने में मदद करते है।

Class-10th Notes in Hindi – All Subjects

Class-10th Notes in Hindi:

1. गणित (Mathematics)

2. विज्ञान (Science)

3. सामाजिक विज्ञान (Social Science)

4. उर्दू / हिन्दी / बांग्ला / मैथिली

5. सांकृत / अरबी / फारसी / भोजपुरी / हिन्दी

6. अंग्रेजी (English)

Class-10th Board Exam Pattern:

गणित (Mathematics):

BSEB की 10वीं गणित विषय की परीक्षा के लिए केवल एक सैद्धांतिक पेपर होगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गणित विषय का प्रश्न BSTBPC (बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पुब्लिशिंग कॉरपोरेसन ली.) या NCERT पब्लिकैशन की 10वीं की पाठ्यपुस्तकों से ही पूछे जाएंगे।

BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा गणित विषय के लिए संशोधित प्रश्न पत्र एवं उनके अंकों का निर्धरण नए प्रारूप से किया गया है। संशोधित नियमानुसार अब गणित विषय 100 अंकों का तथा उत्तीर्णक 30 अंक होगा तथा परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट की होगी। नये पाठ्यक्रम के अनुसार गणित विषय में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का), 15 लघु उत्तरीय (प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का) तथा 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होता है।

विज्ञान (Science)

BSEB की 10वीं विज्ञान विषय की परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती है जिसे तीन खंडों में विभाजित किया जाता है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में विज्ञान विषय का प्रश्न BSTBPC या NCERT पब्लिकैशन की 10वीं की पाठ्यपुस्तकों से ही पूछे जाएंगे।

बिहार बोर्ड Class-10th विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में वर्ष 2013 से आंतरिक मूल्यांकन शामिल करने का निर्णय लिया गया था। 100 अंकों के लिए आयोजित परीक्षा 3 खंडों में विभाजित कीया जाता है जो कि 80 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा तथा 20 अंकों की प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन हैं। इस विषय की परीक्षा अवधि 2 घंटे 45 मिनट की होगी। नये पाठ्यक्रम के अनुसार सैद्धांतिक पत्र में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का), 12 लघु उत्तरीय (प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का) एवं 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों (भौतिकी से 6 अंक, रसायनशास्त्र से 5 अंक एवं जीव विज्ञान से 5 अंक) का उत्तर देना अनिवार्य होता है।

सामाजिक विज्ञान (Social Science)

BSEB की 10वीं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए केवल एक सैद्धांतिक पेपर होगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय का प्रश्न BSTBPC या NCERT पब्लिकैशन की 10वीं की पाठ्यपुस्तकों से ही पूछे जाएंगे।

बिहार बोर्ड Class-10th सामाजिक विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम में वर्ष 2013 से आंतरिक मूल्यांकन शामिल करने का निर्णय लिया गया था। जिसके अनुसार 100 अंकों के लिए आयोजित परीक्षा 80 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा तथा 20 अंकों की आंतरिक मूल्यांकन शामिल हैं। इस विषय की परीक्षा अवधि 2 घंटे 45 मिनट की होगी। नये पाठ्यक्रम के अनुसार सैद्धांतिक पत्र में 40 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का), 12 लघु उत्तरीय (प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का) एवं 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों (प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों वाली) का उत्तर देना अनिवार्य होता है।

अंग्रेजी (English): हिन्दी (Hindi): उर्दू (Urdu): संस्कृत (Sanskrit):

error:
Scroll to Top